2024 में बढ़ने वाले 5 बेस्ट सेक्टर | Best Sectors to Invest (2024)
हेलो दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए पोस्ट में आजके इस पोस्ट में हम आपको 2024 में बढ़ने वाले 5 बेस्ट सेक्टर के बारे में बताने वाले है। अगर आप भी 2024 में शेयर मार्केट में पैसा निवेश करना चाहते है आपको सबसे पहले उस सेक्टर को सिलेक्ट करना होगा इस आने वाले दिनों में अच्छी ग्रोथ दिखा सकते तभी आप शेयर मार्किट से 2024 में अच्छा मुनाफा कमा सकते है। तो आज हम आपके लिए 2024 में बढ़ने वाले 5 बेस्ट सेक्टर की लिस्ट लेकर आए हैं जो इस साल तेजी से बढने की उम्मीद है और निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं तो चलिए इन सभी Best Sectors to Invest (2024) के बारे में जानते है।
Best Sectors to Invest (2024)
1) Banking And NBFC’s Sector
2024 में इन्वेस्ट करने के लिए बैंकिंग और एनबीएफसी एक अच्छा सेक्टर साबित हो सकता है जिसके कई कारण है जैसे की –
भविष्य में बैंकिंग और एनबीएफसी सेक्टर के ग्रोथ के कारण-
1) इंडिया की बढ़ती अर्थव्यवस्था-
हम सब जानते है की भारत की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिसकी वजह से बैंकिंग और एनबीएफसी सेक्टर में मांग बढ़ने की संभावना है।
2) सरकार की नीतियों का समर्थन-
बैंकिंग और एनबीएफसी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी कई नीतियों को लागू कर रही है जिसकी वजह से इस सेक्टर में तेजी आने की संभावना है।
3) नए तकनीकों का विकास-
इस सेक्टर में नई तकनीकों का विकास तेजी से हो रहा है। इसकी वजह से इस सेक्टर में नए अवसर पैदा हो रहे है।
4) बढ़ती जनसंख्या-
भारत की जनसंख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। जिसकी वजह से बैंकिंग और एनबीएफसी क्षेत्र में नए ग्राहक बढ़ने की संभावना है।
बैंकिंग And एनबीएफसी सेक्टर के टॉप स्टॉक्स
- HDFC Bank
- ICICI Bank
- State Bank of India (SBI)
- Kotak Mahindra Bank
- Axis Bank
- Bajaj Finance
2) Defence Sector
अगर आप 2024 में निवेश करना चाहते है तो आप इस साल डिफेंस सेक्टर में निवेश कर सकते है इस सेक्टर में निवेशकों को अच्छे रिटर्न देने की संभावना है जिसके कई कारण है, उनके बारे में विस्तार से बताया गया है।
भविष्य में डिफेंस सेक्टर के ग्रोथ के कारण-
1) भारत की सुरक्षा –
भारत के पड़ोसी देशों के साथ बढ़ते तनाव और सुरक्षा के कारण, इंडिया को अपनी सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इंडिया ने हाल ही में अपने रक्षा बजट में वृद्धि की है।
2) स्वदेशी डिफेंस प्रोडक्शन को बढ़ावा –
भारत सरकार स्वदेशी डिफेंस प्रोडक्शन को बढ़ावा दे रहा है। जिसकी वजह से सरकार ने कई प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं। जिसकी वजह से डिफेंस सेक्टर में निवेश बढ़ने की संभावना है।
3) नए तकनीकों का विकास –
इस सेक्टर में कई सारे नए तकनीकों का तेजी से विकास हो रहा है। इन तकनीकों में AI, रोबोटिक्स, और ड्रोन आदि शामिल हैं। इन तकनीकों के विकास से डिफेंस सेक्टर में तेजी आ सकती है।
4) भारत की बढ़ती हुई आर्थिक शक्ति –
हम सब जानते है की भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इससे भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जादा संसाधन उपलब्ध होंगे।
Defence Sector के बेस्ट शेयर
- Hindustan Aeronautics Limited (HAL)
- Bharat Electronics Limited (BEL)
- Bharat Dynamics Limited (BDL)
- Mumbai Shipyard Limited (Mumbai Shipyard)
यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट टाइम
यह भी पढ़ें : निफ़्टी ETF शेयर प्राइस
3) Chemical Sector
2024 में केमिकल सेक्टर के बढ़ने पर बहुत से एक्सपर्ट दाव लग रहे हैं जिसकी वजह हमने नीचे बताया है।
केमिकल सेक्टर की ग्रोथ के कारण
1) इंडिया की बढ़ती जनसंख्या –
भारत की जनसंख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। जिसकी वजह से खाद्य, पेय, और अन्य वस्तुओं की मांग बढ़ रही है, इससे केमिकल्स की मांग बढ़ रही है।
2) ग्रीन एनर्जी का विकास –
ग्रीन एनर्जी के सेक्टर में हो रहे विकास से सोलर पैनल, बैटरी, और अन्य ग्रीन एनर्जी प्रोडक्ट की मांग बढ़ रही है, जिसकी वजह से इस प्रोडक्ट के निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल्स की मांग बढ़ रही है।
3) नई तकनीकों का विकास –
केमिकल्स के सेक्टर में कई सारे नए तकनीकों का विकास हो रहा है। जिसकी वजह से केमिकल्स के उत्पादन और उपयोग में नए अवसर पैदा होंगे।
4) इंडिया की बढ़ती इकोनॉमी –
जिस तेजी से इंडिया की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। जिससे अलग अलग उद्योगों में मांग बढ़ रही है, जिसकी वजह से केमिकल्स की मांग भी बढ़ रही है।
5) नए तकनीकों का विकास –
केमिकल्स के क्षेत्र में बहुत सारे नए तकनीकों का तेजी से विकास हो रहा है। इससे केमिकल्स के उत्पादन के नए अवसर पैदा हो रहे है।
केमिकल सेक्टर के टॉप स्टॉक
- PI Industries
- SRF
- Navin Fluorine
- Anupam Rasayan
- Aarti Industries
4) Real Estate Sector
इंडिया में रियल एस्टेट सेक्टर एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह इंडिया की GDP में लगभग 10% योगदान देता है और बहुत से लोगोंको रोजगार देता है। भविष्य में इस सेक्टर के बढ़ने के कई कारण हैं जैसे –
1) बढ़ती हुई जनसंख्या और शहरीकरण –
भारत की जनसंख्या और शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। 2023 में भारत की जनसंख्या 1.4 अरब से भी जादा थी और यह 2050 तक 1.7 अरब तक पहुंच सकती है। बढ़ रही जनसंख्या के कारण घर, कार्यालय, व्यावसायिक स्थानों और अन्य रियल एस्टेट की मांग बढ़ रही है।
2) बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग –
भारत में मध्यम वर्ग तेजी से बढ़ रहा है। 2023 में, मध्यम वर्ग की आबादी 400 मिलियन से अधिक थी और यह 2050 तक 1.1 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है। इस बढ़ते मध्यम वर्ग के पास प्रॉपर्टी खरीदने की अधिक क्षमता है, जिससे रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकता है।
3) भारत का आर्थिक विकास –
2023 में, भारत की GDP में 8.7% की वृद्धि हुई थी। आर्थिक विकास के कारण, लोगों के पास अधिक इनकम और संपत्ति खरीदने की क्षमता होती है।
4) तकनीकी प्रगती –
तकनीकी प्रगती रियल एस्टेट क्षेत्र को बदल रही है। 3D प्रिंटिंग, AI और ब्लॉकचेन जैसे रियल एस्टेट डेवलपमेंट और खरीद प्रक्रिया को अधिक कुशल बना रही है।
रियल एस्टेट सेक्टर के बेस्ट शेयर
- DLF Limited
- Oberoi Realty Limited
- Godrej Properties Limited
- Prestige Estates Projects Limited
- Indiabulls Real Estate Limited
Whatsapp Group | 👉 अभी जुड़े |
Telegram Group | 👉 अभी जुड़े |
5) Consumer Goods Sector
2024 में Consumer Goods Sector बढने के कई कारण है। इनमें से कुछ कारण इस प्रकार है-
1) इंडिया का आर्थिक विकास-
इंडिया की अर्थव्यवस्था 2024 में 7.5% की दर से बढ़ने का अनुमान है। जिसकी वजह से आर्थिक विकास कंज्यूमर खर्च बढ़ेगा जिस कारण कंज्यूमर गुड्स सेक्टर को लाभ होगा।
2) मध्यम वर्ग का विस्तार-
भारत में मध्यम वर्ग बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। 2024 तक, भारत में 400 मिलियन से अधिक लोग मध्यम वर्ग में शामिल हुए है। इस बढ़ते हुए मध्यम वर्ग के कारण कंज्यूमर गुड्स सेक्टर में तेजी आ सकती है।
3) शहरीकरण –
भारत में शहरीकरण बढ़ रहा है। 2024 तक, भारत की आबादी का 50% से अधिक लोग शहरी क्षेत्रों में रहने की उम्मीद है। शहर के लोग कंज्यूमर गुड्स के अधिक उपभोक्ता होते हैं, इसलिए शहरीकरण के कारण कंज्यूमर गुड्स सेक्टर को लाभ होगा।
4) डिजिटलीकरण –
भारत में डिजिटलीकरण भी बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। 2024 तक, भारत में 1.2 बिलियन से ज्यादा लोग इंटरनेट का उपयोग करने की उम्मीद है। जिसकी वजह से कंज्यूमर गुड्स सेक्टर के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
Consumer Goods Sector के टॉप शेयर
- हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)
- ITC
- नेस्ले इंडिया
- कोलगेट पामोलिव (इंडिया)
- डाबर इंडिया
Disclaimer – हमने इस आर्टिकल को केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा है। हम आपको किसी भी प्रकार का निवेश करने की सलाह नही दे रहे। इसलिए किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर ले।
निष्कर्ष (2024 में बढ़ने वाले 5 बेस्ट सेक्टर)
दोस्तों इस लेख के माध्यम से आपको 2024 में बढ़ने वाले 5 बेस्ट सेक्टर के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। जिससे आपको निवेश करने के लिए मदद होगी। अगर आपका कोई डाउट रह जाता है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। और आपको हमारी यह पोस्ट Best Sectors to Invest (2024) अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।