Dividend Meaning in Hindi | Top 10 Dividend Paying Stocks In 2024
Dividend Meaning in Hindi: जब भी कोई कंपनी अपने प्रॉफिट में से अपने निवेशकों को कुछ हिस्सा देती है तो उसे डिविडेंड कहते हैं। इस लेख में आपको “Dividend Meaning in Hindi” के बारे में विस्तार से जानकारी मिलने वाली है। अगर आप शेयर मार्केट में स्टॉक में निवेश करते हैं तो आपकी निवेश की गई राशि पर कंपनी आपको सालाना अपने मुनाफे में से कुछ हिस्सा देती है।
कंपनी अपने निवेशकों को कितना डिविडेंड देगी यह कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स द्वारा निश्चित किया जाता है। तो चलिए पूरी डिटेल में डिविडेंड के प्रोसेस को जानते हैं। तो चलिए Dividend Meaning in Hindi को पुरे विस्तार से जानते है।
शेयर मार्केट में डिविडेंट क्या होता है | Dividend Meaning in Hindi
यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट टाइम
यह भी पढ़ें : निफ़्टी ETF शेयर प्राइस
अगर आपने शेयर बाजार में एक ऐसी कंपनी में निवेश किया है जिसका फ़ण्डामेंटल अच्छा है और कंपनी लंबे समय से प्रॉफिट कमा रही है तो आपको अपनी निवेश की गई राशि पर डिविडेंड मिलता है। ज्यादातर डिविडेंड वही कंपनी दे सकती है जो मुनाफा कर रही हो।
डिविडेंड आपको आपके सीधे बैंक अकाउंट में तिमाही, अर्ध वार्षिक या फिर वार्षिक रूप से कंपनी द्वारा दिया जाता है। आपको डिविडेंड लेने के लिए किसी तरह का फॉर्म या कोई प्रक्रिया नहीं करनी पड़ती। कंपनी डिविडेंड देने के प्रोसेस को खुद करती है इसमें निवेशकों को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती।
डिविडेंड देने वाले स्टॉक में निवेश करने से आय भी बढ़ती है और शेयर के भाव बढ़ने से भी आपको प्रॉफिट होता रहता है। शेयर बाजार में सभी कंपनियां डिविडेंड नहीं देती। डिविडेंड वाले स्टॉक में ज्यादातर 40 से ऊपर की उम्र वाले लोग निवेश करना पसंद करे हैं क्यूंकि अगर कंपनी अच्छी है तो वो आपको एक तरह से सालाना फिक्स इनकम देती है।
कंपनी द्वारा डिविडेंड कैसे दिया जाता है?
जब कंपनी के तिमाही और सालाना रिजल्ट आते हैं और कंपनी अच्छा प्रॉफिट करती है तो कंपनी एक हिस्सा निर्धारित करती है जो शेयर होल्डर्स को डिविडेंड के रूप में दिया जाता है। मान लीजिये आपके पास किसी कंपनी के 500 शेयर हैं और वह कंपनी 2 रूपए प्रति शेयर डिविडेंड देती है तो आपको 1000 रूपए डिविडेंड मिलेगा।
अगर आप अपने शेयर की संख्या को डिविडेंड की राशि से गुना कर सकते हैं। इसी तरह जिसके पास जितने ज्यादा शेयर होंगे उसे प्रति शेयर बड़ा मुनाफा मिलेगा। आपको डिविडेंड का भुगतान कंपनी द्वारा तिमाही, अर्ध वार्षिक या वार्षिक रूप से किया जाता है।
Dividend Yield क्या है और कैसे देखें?
डिविडेंड यील्ड से पता चलता है कि कंपनी आपको सालाना कितने प्रतिशत स्टॉक कीमत के अनुपात में डिविडेंड दे सकती है। हर स्टॉक की डिविडेंड उसकी क्षमता के हिसाब से अलग-अलग होती है।
Dividend Yield Formula: Dividend yield= Annual Dividends Per Share / Current Share price * 100
मान लीजिये किसी कंपनी के शेयर का भाव 500 रूपए है और वह 5 रूपए प्रति शेयर डिविडेंड देने वाली है तो उस कंपनी की डिविडेंड यील्ड 1% होगी।
किसी भी कंपनी की डिविडेंड यील्ड देखने के लिए आप स्क्रीनर वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहां पर कंपनी का नाम डालकर सर्च करके उसकी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
डिविडेंड के लिए ध्यान में रखें ये बाते
- यह केवल कंपनी पर निर्भर करता है कि वह कितना डिविडेंड अपने शेयर धारकों को देगी।
- डिविडेंड यील्ड कम ज्यादा भी कंपनी द्वारा की जा सकती है।
- कंपनी की यदि वित्तीय स्तिथि खराब होती है या कंपनी घाटे में चल रही होगी तो डिविडेंड को बंद भी किया जा सकता है।
- डिविडेंड पाने के लिए यह जरूरी है कि आप अच्छी कंपनी में निवेश करें जिसके ऊपर कर्ज ना हो और उसकी वित्तीय स्तिथि और उसका भविष्य अच्छा हो।
- यह जरूरी नहीं है कि आपको जितना डिविडेंड आज मिल रहा है वह हमेशा मिलता रहेगा।
- डिविडेंड सीधा आपके खाते में आ रहा है तो आपको इस पर स्लैब के अनुसार टैक्स भी देना पड़ेगा।
डिविडेंड देने वाले स्टॉक के फायदे
इनकम बढाने में मदद: यदि आप ऐसे स्टॉक में निवेश करते हैं जो सालाना डिविडेंड भी देता है और स्टॉक का फ्यूचर भी अच्छा है तो यह आपकी इनकम बढ़ाने में भी मदद करेगा। सीनियर सिटीजन ज्यादातर डिविडेंड देने वाले स्टॉक में निवेश करते हैं। एक तरह से फिक्स इनकम आपको डिवीएंड के रूप में आपके बैंक खाते में मिलती रहती है।
निवेश में इजाफा: मान लीजिये आपने डिविडेंड देने वाले स्टॉक में एक लाख रूपए निवेश किया और वह स्टॉक सालाना डिविडेंड भी देता है और उसके शेयर के भाव में भी लम्बे समय में इजाफा होता रहता है तो आप डिविडेंड का मजा तो लेंगे ही साथ ही आपकी निवेश की राशि भी बढ़ेगी। यानि दोनों तरीके से आपको फायदा ही मिलने वाला है। यदि आप स्टॉक में सस्ते भाव पर निवेश करते हैं तो आपको और अधिक रिटर्न भी मिल सकता है।
Top10 Dividend Paying Stocks 2024
Stock Name | Dividend Yield % |
Tatasteel | 2.31% |
HDFCBANK | 1.31% |
TATA CONSULTANCY (TCS) | 1.24% |
COALINDIA | 5.59% |
INFOSYS | 2.27% |
VEDANTA | 37.36% |
POWERGRID | 4% |
ITC | 2.98% |
HCLTECH | 3.37% |
ONGC | 4.20% |
ऊपर आप डिविडेंड देने वाली कंपनियों को देख सकते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि डिविडेंड कब मिलेगा कितना मिलेगा और मिलेगा भी या नहीं यह सब कंपनी के ऊपर निर्भर है। समय के साथ-साथ सब कुछ बदलता रहता है। आपको अधिक डिविडेंड देने वाले स्टॉक आकर्षित कर सकते हैं लेकिन बिना रिसर्च और बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के बिना केवल डिविडेंड के लालच में ना आएं।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने Dividend Meaning in Hindi बारे में पूरी जानकारी दी है। अब आप समझ गए होंगे कि जब आप किसी शेयर में निवेश करते हैं तो वह कंपनी अपने मुनाफे में से आपको डिविडेंड प्रदान करती है। कंपनी जितना अधिक अच्छा बिजनेस और मुनाफा करेगी आपको डिविडेंड भी उतना अधिक मिलने के चांस होंगे। डिविडेंड का मतलब अपने शेयर धारकों को खुश करना होता है ताकि वह अपने निवेश से निराश ना हों। अगर आपको हमारी यह पोस्ट Dividend Meaning in Hindi अच्छी लगी तो आप इसे अपने दोस्तोंके साथ जरूर शेयर करे।
नोट: अधिक डिविडेंड यील्ड के चक्कर में बिना सोचे समझे निवेश ना करें। यह लेख केवल शिक्षा के उद्देश्य से है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर ले।