SGX Nifty Index क्या है? SGX Nifty का Indian Share Market पर क्या प्रभाव पडता है?
नमस्कार, स्वागत है आपका एक और नए पोस्ट में। आजके इस पोस्ट में हम SGX Nifty Index क्या है इस बारे में बात करेंगे और SGX Nifty का पर क्या प्रभाव पड़ता है इसकी जानकारी देंगे। अगर आप शेयर बाजार मे निवेश या ट्रेडिंग करते है तो आपने SGX Nifty Index के बारे में जरूर सुना होगा।भारतीय शेयर बाजार के खुलने से पहले, आपको देखने को मिलेगा कि SGX Nifty और उस दिन निफ्टी के खुलने पर इसके प्रभाव पर चर्चा होती है। आज हम SGX Nifty और Nifty 50 के बिच का अंतर समझेंगे। तो चलिए SGX Nifty Index को विस्तार से समझते है।
SGX Nifty Index क्या है?
SGX Nifty Index जिसे सिंगापुर एक्सचेंज निफ्टी इंडेक्स (Singapore Exchange Nifty Index) भी कहा जाता है। SGX Nifty दो शब्दों से मिलकर बना है “SGX” और “Nifty”.निफ़्टी हम जानते ही हैं कि इंडिया के 12 अलग-अलग सेक्टर्स की Top 50 कंपनियों का एक इंडेक्स है तो अगर SGX और Nifty दोनों को मिला दिया जाए तो ‘SGX Nifty‘ बनता है जिसे सिंगापुर निफ्टी भी कहा जाता हैं।
इंडियन स्टॉक मार्केट में NSE का डेरिवेटिव प्रोडक्ट है ‘Nifty Future’ और ऐसा ही प्रोडक्ट सिंगापुर एक्सचेंज में भी ट्रेड होता है और इसी को हम “SGX Nifty” कहते हैं। SGX Nifty भारतीय शेयर बाजार पर कुछ ज्यादा ही प्रभाव डालती है।
यह भी पढ़ें: Finnifty क्या है?
यह भी पढ़ें: Option ट्रेडिंग कैसे सीखे?
SGX Nifty का ट्रेडिंग टाइम
सिंगापुर का टाइम इंडिया से 2 घण्टे 30 मिनट आगे है। इंडिया में शेयर मार्केट 9:15am से 3:30pm तक खुलता है। जबकि सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज पूरा दिन यानी 6:30am से लेकर 11:30pm तक खुला रहता है।
SGX Nifty में दो स्लॉट में होती है पहला ‘T session’ होता है और दूसरा ‘T+1 session’ लेकिन इससे पहले Pre opening session होता जो 10 मिनट का रहता है। पहला स्लॉट दिन के समय में होता है जिसे Day trade या T day बोलते है जो आज ट्रेड की जाती है उसे ‘T’ बोलते है। और दूसरा स्लॉट शाम के समय होता है जिसे Evening Trade या ‘T+1 day’ बोलते है। इसका सेटलमेंट अगले दिन के morning trade में होता है इसलिए इसे T+1 बोलते है।
आप इमेज के माद्यम से समज सकते है-
हम SGX Nifty Index को ट्रेड कर सकते हैं?
बहुत सारे लोगोंके मन में यह सवाल अत है की हम SGX Nifty को ट्रेड कर सकते हैं या नहीं? यह इसपर डिपेंड करता है की आप किस देश में रहते है?
अगर आप इंडिया में रहते हैं तो आप SGX Nifty को ट्रेड नहीं कर सकते। क्योंकि हम इंडिया के बाहर ट्रेड हो रहे डेरिवेटिव को ट्रेड नहीं कर सकते।
लेकिन अगर आप एक NRI है तो फिर आप SGX Nifty को ट्रेड कर सकते है। क्योंकि यह पूरी तरह से उस देश के कानून पर निर्भर करता है जिस देश मैं आप रहते हैं।
SGX Nifty का Indian Share Market पर क्या प्रभाव पडता है?
SGX Nifty का इंडियन शेयर मार्केट पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है क्योंकि SGX Nifty में निफ्टी के same डेरिवेटिव प्रोडक्ट (Nifty Future) को ही इसमें ट्रेड किया जाता है। इंडिया शेयर मार्केट पर इंडिया में हो रही चीजे, indian economy में क्या changes हो रहे हैं इस बात का इम्पैक्ट पड़ता है लेकिन Singapore Nifty भी इंडिया शेयर मार्केट पर थोड़ा बहुत असर जरूर डालती है।
जब भी इंडियन मार्केट खुलता है तो ट्रेडर यह देखते है कि SGX Nifty कहां पर चल रहा है मतलब अगर SGX Nifty 50 पॉइंट ऊपर है तो समझ लीजिए कि इंडियन मार्केट भी ऊपर ही ओपन होगा.
और अगर SGX Nifty Negative में चल रही है तो इंडियन मार्केट भी डाउन में ही जाता है।
Whatsapp Group | 👉 अभी जुड़े |
Telegram Group | 👉 अभी जुड़े |
Nifty और SGX Nifty में क्या अंतर है?
Nifty और SGX Nifty में अंतर को समजने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ पॉइंट्स को समझना होगा –
- इंडियन शेयर मार्केट का Nifty जब सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेड होता है तो उसे SGX Nifty बोला जाता है।
- Nifty50 इंडिया की टॉप 50 कंपनियों का इंडेक्स है जबकि SGX NIFTY सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड निफ्टी का ही एक डेरिवेटिव प्रोडक्ट है।
- इंडिया में मार्केट का टाइम 9:15 से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक है जबकि सिंगापुर स्टॉक मार्केट इंडिया के समय के हिसाब से सुबह 6:30 बजे से लेकर रात में 11:30 बजे तक है।
- निफ्टी और SGX NIFTY दोनों का contract size अलग-अलग है। Nifty के हर Contract Lot में 75 shares होते हैं जबकि SGX NIFTY में शेयर्स के साथ कोई contract lot नहीं होता।
- जैसे हम निफ्टी के फ्यूचर को ट्रेड करते हैं ठीक उसी तरह सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में भी निफ्टी फ्यूचर को ट्रेड किया जाता है।
- इंडिया में मार्केट बंद हो जाने के बाद भी सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी फ्यूचर ट्रेड होता है तो अगर कोई बड़ा इन्वेस्टर है तो वह इंडिया में trade चल रहा है तो वह उसे सिंगापुर के मार्केट मे hedge करके अपने रिस्क को काम कर सकता है।
- NSE का मार्केट टाइम केवल 6 घंटा है जबकि सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट 16 घंटे के लिए खुलता है इसीलिए SGX Nifty Index , NSE से थोड़ा ज्यादा वोलेटाइल है।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारी SGX Nifty Index क्या है यह पोस्ट अच्छी लगी होगी साथही इससे जुड़ी हुई बहुत सारी चीजें आपको सीखने को मिली होगी।
इस पोस्ट में आपको SGX Nifty और Nifty के बिच का अंतर समज आया होगा। अगर आप फ्यूचर्स और ऑप्शंस में ट्रेडिंग करते हैं। अगर आपको हमारी SGX Nifty Index क्या है यह पोस्ट अच्छी लगी होगी तो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके जरूर पूछें।
FAQ
Q) SGX Nifty Index के प्राइस कैसे चेक कर सकते है?
Ans- SGX Nifty Index के प्राइस को चेक करने के लिए investing.com साइट का उपयोग कर सकते हैं .
Q) SGX Nifty का फायदा क्या है?
Ans -भारतीय शेयर बाजार ओपन होने से पहले ही SGX Nifty को देखकर हम मार्केट के ट्रेंड का पता कर सकते है। इससे हमें मार्केट की चाल का अंदाजा समज आता है। SGX Nifty का जादातर फायदा फॉरेन इनवेस्टर को ही होता है क्योंकि वह इनवेस्टर इसके जरिए nifty50 के स्टॉक्स में आसानी से निवेश कर सकते हैं।
Q) SGX Nifty का ट्रेडिंग टाइम क्या है?
Ans -SGX Nifty का टाइम इंडियन टाइम के हिसाब से 6:30am से 11:30pm तक होता है।