Nifty kya hai- Nifty 50 Share list

Hello दोस्तों,आप सभी का Financial Success Guru Blog स्वागत है। इस लेख में हम Nifty kya hai इस बारे मे विस्तार से जानेंगे। साथ ही Nifty 50 Share list के बारे मे भी जानकारी प्रदान करेंगे।
जब भी आपने शेयर मार्किट के बारे सुना होगा तो Nifty शब्द भी जरूर सुना होगा। आपने कई बार लोगो से ये बोलते सुना होगा की आज निफ्टी इतने पॉइंट ऊपर गया, इतने पॉइंट नीचे गया। निफ़्टी ऊपर या निचे कैसे जाता है, इससे शेयर बाजार पर क्या असर होता है इस बारे मैं बात करेंगे। साथ ही साथ Nifty और Banknifty, Nifty और Sensex के बीच का अंतर समजेंगे।

तो इस लेख को ध्यान से पढ़े ताकि अच्छे से समझ आ सके और Nifty Kya Hai इस बारे मे कोई भी डाऊट आपके मन मे न रहे।Nifty kya hai- Nifty 50 Share list

Nifty kya hai

निफ्टी क्या है: Nifty एक Stock Index है, आसान भाषा में कहें तो Nifty National Stock Exchange में Listed प्रमुख 50 कम्पनियों का एक       Benchmark है और इसलिए यह इतना Important है। इसमें सिर्फ वही 50 कंपनी के शेयरों को देखा जा सकता है जो की NSE में लिस्टेड है। Nifty की     मदद से हम Stock market में होने बाली बडी हालचाल के बारे में भी आसानी से समझ सकते है। निफ़्टी में कुल 12 तरह की कंपनियां जैसे की मेडिकल,   ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, रियल एस्टेट, FMCG, फार्मा, आईटी इत्यादि है। जो कम्पनिया निफ़्टी में शामिल होती है उनका market cap सबसे अधिक और   आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। Nifty दो शब्द National और fifty से मिलकर बना है।

Nifty kaise kam karta hai

 Nifty Kya Hai यह तो हमने समझ लिया, अब हम जानेंगे की निफ्टी काम कैसे करता है ताकि आप निफ़्टी के बारे में और भी आसानी से समझ सके। निफ्टी  के अंदर कुल 50 कंपनियां होती है। यह कंपनिया हमेशा निफ़्टी के अंदर शामिल नहीं रहती। हर 6 महीने के बाद एक टीम द्वारा निफ्टी में लिस्टेड हर  एक कंपनी का रिसर्च किया जाता है। रिसर्च के बाद तय होता है, की कौन सी कंपनी लिस्ट में बनी रहेगी और कौन सी कंपनी बाहर जायेगी। अगर कोई कंपनी  बाहर जाती हैं तो उसकी जगह दूसरी अच्छी कंपनी निफ्टी में शामिल हो जाती है।

निफ्टी का बढ़ना तथा घटना पूरी तरह से इन 50 कंपनियों के ऊपर निर्भर करता है। अगर सारी कंपनियां अच्छा प्रदर्शन करती है तो निफ़्टी में भी बढ़ोतरी  देखने मिलती है। निफ़्टी की शुरुवात 1996 में हुई थी। निफ्टी आने से पहले निवेशक Sensex देखकर शेयर मार्केट का हाल पता करते थे। निफ्टी में लिस्टेड  कंपनियों की स्थिति जब अच्छी होती है, तो शेयर की कीमत बढ़ती है और निफ्टी के अंक में उछाल देखने मिलता है। वहीं निफ्टी के अंक नीचे जाने का मतलब  है, निफ्टी में लिस्टेड कंपनिया खराब प्रदर्शन कर रही है, जिस वजह से निफ्टी नीचे जा रहा है।

निफ्टी की गणना कैसे की जाती है

निफ़्टी की गणना करने के लिए कुछ मापदंड तय किये गए हैं। NSE में कुल मिलाकर 1600 से अधिक कंपनिया लिस्टेड हैं। इनमे से जिस कंपनीका मार्केट कैप 60% से ज्यादा है, वह कंपनी निफ़्टी50 मैं शामिल हो सकती है। निफ्टी में किस कंपनी को स्थान मिलेगा, किस कंपनी को नहीं।इस काम के लिए एक टीम करती है जिसमे बैंक अधिकारी, म्यूच्यूअल फण्ड, सरकारी अधिकारी जैसे कई लोग मौजूद रहते है।

 Whatsapp Group 👉  अभी जुड़े
 Telegram Group 👉  अभी जुड़े

Nifty 50 Share list

  1. Adani Ports and Special Economic Zone Ltd.
  2. Asian Paints Ltd.
  3. Axis Bank Ltd.
  4. Bajaj Auto Ltd.
  5. Bajaj Finance Ltd.
  6. Bajaj Finserv Ltd.
  7. Bharti Airtel Ltd.
  8. Bharat Petroleum Corporation Ltd.
  9. Britannia Industries Ltd.
  10. Cipla Ltd.
  11. Coal India Ltd.
  12. Divi’s Laboratories Ltd.
  13. Dr. Reddy’s Laboratories Ltd.
  14. Eicher Motors Ltd.
  15. Grasim Industries Ltd.
  16. HCL Technologies Ltd.
  17. HDFC Bank Ltd.
  18. HDFC Life Insurance Company Ltd.
  19. Hero MotoCorp Ltd.
  20. Hindalco Industries Ltd.
  21. Hindustan Unilever Ltd.
  22. ICICI Bank Ltd.
  23. Indian Oil Corporation Ltd.
  24. IndusInd Bank Ltd.
  25. Infosys Ltd.
  26. ITC Ltd.
  27. JSW Steel Ltd.
  28. Kotak Mahindra Bank Ltd.
  29. Larsen & Toubro Ltd.
  30. Mahindra & Mahindra Ltd.
  31. Maruti Suzuki India Ltd.
  32. NTPC Ltd.
  33. Nestlé India Ltd.
  34. Oil & Natural Gas Corporation Ltd.
  35. Power Grid Corporation of India Ltd.
  36. Reliance Industries Ltd.
  37. Shree Cement Ltd.
  38. State Bank of India
  39. SBI Life Insurance Company Ltd.
  40. Sun Pharmaceutical Industries Ltd.
  41. Tata Consultancy Services Ltd.
  42. Tata Motors Ltd.
  43. Tata Steel Ltd.
  44. Tech Mahindra Ltd.
  45. Titan Company Ltd.
  46. UltraTech Cement Ltd.
  47. United Phosphorus Ltd.
  48. Vedanta Ltd.
  49. Wipro Ltd.
  50. Zee Entertainment Enterprises Ltd.

कृपया ध्यान दें कि यह सूची समय-समय पर बदल सकती है, तो आपको नवीनतम सूचीकरण की जांच करने के लिए NSE के वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए।

Nifty और Banknifty में क्या अंतर है 

Nifty kya hai- Nifty 50 Share list

निफ्टी और बैंकनिफ्टी वेसे तो दोनों ही स्टॉक इंडेक्स हैं। पर दोनों में कुछ अंतर है जो इन्हें एक दुसरे से अलग और एक को दुसरे से बेहतर बनाते है आइये जानते है क्या अंतर है बैंकनिफ्टी और NIFTY में दोनो ही इंडेक्स नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का हिस्सा है।
निफ़्टी के अंदर टॉप 50 कम्पनिया आती तो बैंकनिफ्टी में12 सबसे बड़े भरोसेमंद बैंको का इंडेक्स है। जिसमे HDFC, ICICI, SBI, KOTAK MAHINDRA अदि बैंक शामिल है।

NIFTY और अर्थव्यवस्था

यदि आपके मन में यह सवाल आया है की NIFTY और अर्थव्यवस्था का कोई सम्बन्ध हो सकता है क्या? तो हम आपको बताना चाहेंगे की NIFTY और देश की अर्थव्यवस्था का आपस में गहरा सम्बन्ध है।
जैसे की निफ़्टी अगर ऊपर जा रही है तो हमें यह समझ मै आता है की कोई कंपनी मुनाफा कर रही है। उसी तरह निफ़्टी का ऊपर जाना हमें दर्शाता है की देश की अर्थव्यवस्था भी अच्छा काम रही है। क्योंकि कंपनिया जितना ज्यादा मुनाफा करेगी उतना ही ज्यादा tax देश की अर्थव्यवस्था मैं जोड़ा जायेगा जो की देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखेगा.

NIFTY के फायदे

NIFTY के बहुत सारे फायदे है पर इनमे से कुछ प्रमुख फायदे –

1. NIFTY के माध्यम से हमें देश की अर्थव्यवस्था की जानकारी आसानी से मिल जाती है। निफ़्टी अगर ऊपर जा रहा है मतलब है की देश की अर्थव्यवस्था भी
ऊपर की और जा रही है।

2. बाजार में होने वाली तेजी और मंदी की सूचना आसानी से मिल जाती है ।अगर NIFTY नीचे जाता है तो बाजार में मंदी आने वाली है, शेयर बाजार की चाल
का अनुमान निफ्टी के माध्यम से लगाया जा सकता है।

3. निफ़्टी और अन्य इंडेक्स को शेयर बाजार के प्रमुख कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते है, जिससे वे सही निवेश के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।

4. अगर आपको किसी कंपनी मै निवेश नहीं करना पर आपको निफ़्टी में निवेश करना है तो आप निफ़्टी के ETF में निवेश कर सकते है

NIFTY और सेंसेक्स में क्या अंतर है

निफ्टी और सेंसेक्स वेसे तो दोनों ही स्टॉक इंडेक्स हैं। पर दोनों में कुछ अंतर है जो इन्हें एक दुसरे से अलग करते है आइये जानते है क्या अंतर है सेंसेक्स और NIFTY में- निफ्टी NSE का हिस्सा है जबकि सेंसेक्स BSE का हिस्सा है।

जहाँ एक और BSE यानी की Bombay Stock Exchange के अंदर मात्र 30 कंपनियां ही listed होती हैं वहीं NIFTY के अंतर्गत 50 कंपनियां listed होती है। इसलिए निफ्टी को शेयर बाजार के लिए ज्यादा विश्वासरुपी माना जाता रहा है। 50 कंपनियां 30 कंपनियों के मुक़ाबले में मार्केट कैप का आंकलन बाजार की ज्यादा वास्तविक स्थिति दिखाने में कर पाएंगी।Nifty kya hai- Nifty 50 Share list

निष्कर्ष 

दोस्तों तो यह था हमारा पोस्ट Nifty kya hai हमने इस पोस्ट के जरिये आपको निफ्टी से जुडी सारी जानकारी देने की कोशिश की है। मैं आशा करता हूँ आप सभी को निफ्टी के बारे में तथा Nifty 50 Share list के बारे में समझ आया होगा।

मेरी आप सभी से गुजारिस है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, अपने दोस्तों में Share करें, जिससे सबको बहुत लाभ होगा। मुझे आप लोगों की सहायता की आवश्यकता है जिससे मैं और नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकू।

FAQ

1) Nifty Full Form?
Ans- Nifty का Full Form National stock exchange Fifty होता है।

2) निफ्टी देखने से हमे क्या पता चलता है?
Ans- निफ्टी को देखकर हमे पता लगता है की आज शेयर मार्केट का हाल अच्छा है या ख़राब। अगर निफ़्टी कम है तो बाजार की स्थिति सही नहीं जबकि
अधिक अकं यानी अच्छा प्रदर्शन माना जाता है।

3) Nifty में कुल कितनी कंपनिया होती है?
Ans- निफ़्टी मैं कुल 50 कम्पनिया होती है और इसकी शुरुवात 1996 से हुई है।

4) निफ़्टी बैंक क्या है?
Ans- Bank Nifty 12 सबसे बड़े बैंको का इंडेक्स है । Nifty Bank को India Index service Product Limited ने सन 2000 में इसका index किया था।

14 thoughts on “Nifty kya hai- Nifty 50 Share list”

Leave a Comment